हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पूज्य गुरू जी...

    पूज्य गुरू जी केे आगमन की खुशी में महाराष्ट्र की साध-संगत ने किए मानवता भलाई कार्य

    maharastra

    महाराष्ट्र। फादर्स-डे के खास मौके पर डेरा सच्चा सौदा की पुणे (महाराष्ट्र) की साध-संगत ने 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की हर्षोल्लास से नामचर्चा कर खुशी मनाई। इस सेवा में पुणे से गुरदयाल इन्सां, वजीर इन्सां, सुमेर इन्सां, अजय इन्सां, ईश्वर चंद इन्सां, राज इन्सां, हरीश इन्सां, सतवीर इन्सां, राकेश इन्सां, राम इन्सां, सुनील इन्सां व पुणे की सुजान बहनों ने सहयोग दिया।

    Guru ji

    काम धंधा करते हुए भी सुमिरन करते रहें

    इस दौरान पूज्य गुरु जी ने कहा कि प्यारी साध-संगत जीओ, हम यूपी से बोल रहे हैं। आप सबको और आपके परिवारों को बहुत-बहुत आशीर्वाद, भगवान खुशियां दें। आप बहुत देर से कहते थे कि गुरु जी कब आओगे, लो जी राम जी ने सुन ली है, शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी ने सुन ली है। हम आपकी सेवा में आपके सामने खड़े हैं। आपसे एक बात कहना चाहते हैं कि आपने हमेशा हमारी बात मानी है, हमने आपको दस चिट्ठियां भेजी और आपने बड़े प्यार से सुनी, पढ़ी, मानी, वैराग्य भी आया होगा। बड़ा अच्छा लगा कि आपने हर वचन माना, तो आपसे गुजारिश है अब भी हमारे वचन मानना। आप अपने-अपने घरों में रहिएगा। सुमिरन करते रहें।

    काम धंधा करते हुए भी सुमिरन करते रहें। एडम ब्लॉक के सेवादार या फिर वो आपके पास जिन सेवादारों को भेजेंगे तो उनके अनुसार आपको मानना है। अपनी मर्जी से भागादौड़ी नहीं करनी है, ये आपसे विनती है और आपको आशीर्वाद। और साईं जी शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी से आप सबके लिए बहुत-बहुत खुशियां मांगते हैं, आप सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद कहते हैं, आप खुश रहें, भगवान आपको खुशियां दें। वचन मानना और प्रशासन का भी साथ देना, जैसे वो चाहते वैसे ही करना है। पहले भी आपने करके दिखाया है जब हम गुरुग्राम में आए थे, गजब कर दिया था। एक भी बंदा नहीं आया था, इसी तरह ही अब भी मानना है, हाँ आपके पास एडम ब्लॉक के सेवादार भी आएंगे, या वो आपके पास सेवादारों को भेजेंगे तो उनकी बात मानकर पूरा-पूरा अमल करना है। बहुत-बहुत आशीर्वाद।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here