हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत फिर बनी मददगार

    Shah Satnam Ji Nagar sachkahoon

    बेटी की शादी में घरेलू जरूरत का सारा सामान देकर निभाया इन्सानियत का फर्ज

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर (Shah Satnam Ji Nagar) की साध-संगत निरंतर जरूरतमंदों की मदद करने में जुटी हुई है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा किये जा रहे 138 मानवता भलाई कार्यों में शामिल आशीर्वाद मुहिम के तहत शाह सतनाम जी नगर की महिला सेवादारों ने सरसा शहर की एक और जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग व घरेलू जरूरत का सारा सामान देकर सहायता की है।

    महिला सेवादारों के इस पुनीत कार्य की शहर वासियों ने काफी प्रशंसा की है। वहीं लड़की के माता-पिता की ओर से सहायता के लिए महिला सेवादारों का आभार जताया गया। बता दें कि इससे पहले भी शाह सतनाम जी नगर की महिला श्रद्धालुओं की ओर से साल 2022 में करीब आधा दर्जन कन्याओं की शादी में सहयोग किया जा चुका है।

    पिता बीमार तो मां घरों में काम कर पाल रही परिवार

    शहर के सीएमके कॉलेज के समीप संजय कॉलोनी निवासी मदनलाल व गुड्डी देवी के पांच लड़कियां है। जिनमें से तीन की शादियां हो चुकी है और एक और बेटी निशा की शादी 4 मार्च को रखी गई है। वहीं मदनलाल खुद बीमार रहता है तथा गुड्डी देवी घरों में काम करके बड़ी मुश्किल से परिवार को गुजारा चलाती है।

    परिवार की आर्थिक हालात को देखते हुए शाह सतनाम जी नगर की महिला सेवादारों ने निशा की शादी में कन्यादान कर आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया। इस सेवा कार्य में सुजान बहन आशा, शबनम, रंजू, स्वर्णा, वंदना, अनीता, रजनी, दलजीत, राज, अनीता, सिमरन, रविदास, हरविन्द्र, भोली इन्सां, प्रभा इन्सां, कुलविन्द्र, वीर पाल, प्रदीप, सुखन, किरण, सुमन, सुदेश, वीना, सोनिया, गुरूदेव इन्सां ने अपना सहयोग किया।

    डेरा श्रद्धालुओं ने ये दिया सामान

    शाह सतनाम जी नगर (Shah Satnam Ji Nagar) की सुजान बहन आशा इन्सां ने बताया कि निशा की शादी में महिला सेवादारों द्वारा एक डबल बैड, दो कुर्सियां, 41 बर्तन, दरी, खेस, गर्म कंबल, स्वेटर, पैरों की पायल सहित अन्य घरेलू जरूरत का सारा सामान दिया। इसके अलावा एक सुंदर पूज्य गुरु जी का स्वरूप भी भेंट किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here