हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साध-संगत ने ज...

    साध-संगत ने जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने का लिया प्रण

    welfare work

    सच कहूँ/सुनील कुमार
    खारियां। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा हरिद्वार धाम रामपुरथेड़ी में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा बोलकर किया। तदुपरांत विनती भजन के साथ रूहानियत के शब्दों का व्याख्यान ब्लॉक के अनेकों कविराजों द्वारा सुरीले स्वरों में किया गया। इस दौरान 45 मैम्बर हरियाणा व सुजान बहनों ने साध संगत का हाल चाल जाना व पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं में डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्यों से अवगत करवाते हुए साध संगत को हर जरूरतमंद की सहायता बढ़-चढ़कर बिना किसी स्वार्थ के करने के लिए प्रेरित किया। जिस पर साध संगत ने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर इलाही नारे के साथ जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने का प्रण लिया। नामचर्चा के अन्त में साध संगत को पवित्र ग्रथ के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए जिसे साध संगत ने शांत चित्त होकर सुना। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त 15 मैम्बर, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्य, सभी समितियों के सेवादार, गांव भंगीदास व बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here