हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    डेरा प्रेमी परिवार ने रक्तदान कर मनाई विवाह की खुशी

    पूज्य पिताजी की शिक्षाओं पर चलते हुए किया मानवता भलाई का कार्य

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु हर एक सुअवसर को मानवता भलाई कार्य कर मनाते हैं। इसी के अंतर्गत सादुलशहर निवासी डेरा प्रेमी भजन लाल गांधी और सुमन गांधी के पुत्र और पुत्रवधु राहुल इन्सां और मीरा इन्सां ने अपने विवाह की खुशी शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में रक्तदान कर मनाई। भजन गांधी ने कहा कि वह अपने परिवार में खुशी के हर अवसर को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्य कर मानते है।

    यह भी पढ़ें:– अखंड सुमिरन मुकाबले में ब्लॉक अंबाला सिटी रहा सिरमौर

    गौरतलब है कि राहुल इन्सां और मीरा इन्सां का विवाह भी पिछले दिनों सरसा दरबार में दिलजोड़ माला पहनकर हुआ था और पूज्य पिताजी ने लाइव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद भी दिया था। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे हर एक खुशी का अवसर रक्तदान सहित अन्य इन्सानियत के कार्य कर मनाए। वहीं सादुलशहर ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों ने गांधी परिवार को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर किसी को ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here