हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें बहन हनीप्रीत ...

    बहन हनीप्रीत इन्सां ने इंस्टाग्राम पर भेजा ताजा वीडियो, गाय को रोटी खिलाते हुए नजर आई साहिबजादी

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हर क्षण सृष्टि के भले को समर्पित है। इसी क्रम में पूज्य गुरु जी ने 140 वें मानवता भलाई कार्य की शुरूआत करते हुए साध-संगत से आह्वान किया था कि वह खाना खाने से पहले एक रोटी किसी जीव-जन्तु के लिए जरूर निकालें। इस मुहिम से भूख से व्याकुल कीड़े-मकौड़े, पक्षियों, गलियों में घूमती गाय, कुत्ते आदि जीव-जन्तुओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पूज्य गुरु जी ने वचन किए थे कि गाय के ऊपर प्यार से हाथ फेरने पर पॉजिटिव एनर्जी भी मिलेगी। पूज्य गुरु जी के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने मुहिम पर हुबहू अमल करना शुरू कर दिया। इसके तहत खाने से पहले सभी परिवारों के सदस्य एक रोटी निकालते हैं और जीव-जन्तुओं को खिलाते हैं।

    मानवता भलाई के इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज साहिबजादी बहन हनीप्रीत इन्सां ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की है, जिसमें साहिबजादी बहन गायों को रोटी खिलाते हुए और गाय के सर पर हाथ फेरती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि “एमएसजी का पावन अगस्त महीना हर जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है”।

    पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नेतृत्व में साहिबजादी बहन हनीप्रीत इन्सां हर वह कोशिश कर रही हैं जिससे युवा पीढ़ी और समाज को अच्छी शिक्षा मिल सके। गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here