हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र म...

    कुरुक्षेत्र में राम-लक्ष्मण की जोड़ी के नाम से जाने जाते हैं सैनी और सुधा

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: सीएम सैनी व पूर्व मँत्री सुभाष सुधा।

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Ram Laxman Ki Jodi: हरियाणा में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से सरकार बना ली है। मुख्यमँत्री की कमान लाडवा से चुनाव जीतने वाले नायब सैनी को मिल चुकी है। ऐसे में उनके नजदीकियों को भी कुछ बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने नायब सैनी और थानेसर विधायक सुभाष सुधा को पिछले पांच सालों में राम लक्ष्मण की जोड़ी के नाम से जाना जाता रहा है। पांच साल के दौरान नायब सैनी और सुभाष सुधा एक ही गाड़ी में सवार हुए ज्यादा दिखाई दिए। Kurukshetra News

    सुधा अनेक बार सैनी और स्वयं को मंचों से राम-लक्ष्मण की जोड़ी बता चुके हैं। ऐसे में अब नायब सैनी तो हरियाणा के मुख्यमँत्री बन चुके हैं लेकिन थानेसर सीट से दो बार विधायक रहे सुभाष सुधा यह चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुभाष सुधा को भी बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। पिछले कई दिनों से चर्चा भी है कि सुधा मुख्यमँत्री के राजनैतिक सलाहकार बन सकते हैं। लेकिन देखने वाली बात होगी कि सुभाष सुधा को सीएमओ में शामिल किया जाएगा या फिर अन्य कोई जिम्मेवारी दी जाएगी?

    बता दें कि थानेसर से दो बार विधायक रहे सुभाष 2014 के विस चुनाव से पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे 2014 में भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए और 2019 के विस चुनाव में भी भाजपा की टिकट पर बहुत कम मार्जन से विधायक बने और नायब सैनी सरकार में राज्यमँत्री बने। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में सुभाष सुधा कांग्रेस के अशोक अरोड़ा से 3243 वोटों के मार्जन से हार गए। अब देखने वाली बात होगी कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार बनी सरकार में सुभाष सुधा को क्या जिम्मेवारी मिलती है?

    बिना खर्ची व पर्ची के भाजपा ही दे सकती है नौकरियां | Kurukshetra News

    नायब सैनी बनते ही जारी किए गए नौकरियों के परिणाम के बाद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अपना पहला वादा पूरा किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से द्वारा ग्रुप सी व ग्रुप डी के जारी परिणामों के अनुसार करीब 24 हजार युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि आज युवाओं की मेहनत का फल उन्हें मिल रहा है और बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। बिना खर्ची व पर्ची के इतने युवाओं को पक्की नौकरियां भाजपा सरकार में ही संभव है। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– बदलते मौसम में डेंगू से बचाव के लिए रखें साफ-सफाई का विशेष ध्यान:-जसपाल सिंह गिल एसडीएम बिलासपुर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here