हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विकास के मुद्...

    विकास के मुद्दे पर लडेगें चुनाव: सैनी

    अगला विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जायेगा

    सीकर।

    भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। श्री सैनी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी चुनाव में जाति ,धर्म के मुद्दे नहीं उठाकर विकास को मुद्दा बनायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में भजपा सरकार में काफी काम हुआ है। उन्होंने दोहराया कि वह अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर ही घर में प्रवेश करेगें। पार्टी दफ्तर में वह रात -दिन कार्यकतार्ओं की सुनवाई करेगें। भाजपा मे विवाद को खारिज करते हुए श्री सैनी ने कहा कि पार्टी एक है तथा सभी नेता मिलकर चुनाव लडेंगें। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के बीच विवाद को सोशल मीडिया की उपज बताते हुए कहा कि तेज आवाज में बातचीत को झगड़ा नहीं कहा जा सकता।श्री सैनी ने कहा कि उन्हें जातीय आधार पर पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया। मैं सभी को साथ लेकर काम करूंगा। उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन भी किये ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।