हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश गुरु जी अगर क...

    गुरु जी अगर कोई सच्चे दिल से प्यार करता हो, लेकिन माता-पिता शादी के लिए नहीं मान रहे हों तो क्या करें?

    Anmol vachan DSS

    बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) से आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से रूहानी सत्संग फरमाया। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने जहां भारी तादाद में लोगों की बुराइयां और नशे छुड़वाए। वहीं जिज्ञासुओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया।
    गुरु जी अगर कोई सच्चे दिल से प्यार करता हो, लेकिन माता-पिता शादी के लिए नहीं मान रहे हों तो क्या करें?
    पूज्य गुरु जी का जवाब : जरूरी है माँ-बाप की राय लेना। और अगर सच्चे दिल से रूहानी यानी आत्मिक प्यार है आपका, शारीरिक नहीं है तो आप पूरी कोशिश कीजिए कि परिवारों को सहमत कर लें, सुमिरन कीजिए, भक्ति कीजिए। अगर आप सीमा में हैं, सीमा रेखा नहीं लांघी है, आत्मिक प्यार ही है तो हो सकता है भगवान भी उसमें आपकी मदद करें।
    सवाल: गुरु जी राम-नाम से रोजगार कैसे मिलेगा?
    पूज्य गुरु जी का जवाब : राम-नाम ही जपते रहने से रोजगार नहीं मिलता। धर्मों में लिखा है कि आप जो भी काम करना चाहते हो या नौकरी करना चाहते हो तो उसमें मेहनत करो। अगर नौकरी नहीं मिल रही तो काम करने के लिए मजदूरी भी बुरी नहीं है। खेती बाड़ी आदि का काम है वो करना चाहिए, कोई भी काम छोटा नहीं होता। हाँ, राम का नाम ये जरूर कर देगा कि आप मेहनत 10 पर्सेंट करते हैं वो 100 पर्सेंट का फल दे सकता है, ये पक्का है। पर कर्म तो करना पड़ेगा। कर्म योगी और ज्ञानयोगी ही सफल होते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here