हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश होली के पर्व ...

    होली के पर्व पर पूज्य गुरु जी नये अंदाज में, कर लो साध-संगत दर्शन

    holi

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इंस्ट्राग्राम पर होली के पर्व पर नई रील अपलोड की है। नये स्वरूप में पूज्य गुरु जी साध-संगत के साथ होली मनाते हुए देख सकते हैं। पूज्य गुरु जी के इंस्ट्राग्राम पर जाने के लिए इस पर क्लिक करें।

    holi

    होली पर गुरु जी के वचन

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने फरमाया कि आज होली है सबको बहुत-बहुत मुबारक हो। होली में वो रंग जिससे आपकी कुलें रंग जाए, वो रंग जो तमाम बदरंगों को दूर कर दे, वो रंग जो काल-महाकाल के उतारने पर भी उतरे ना, वो रंग जो खुशियों से लबरेज कर दे, वो रंग जो प्यार मोहब्बत से मालामाल कर दे, वो सतगुरु, अल्लाह, वाहेगुरु का रंग आप पर चढ़ता जाए, बदरंग दूर होता जाए ये मालिक से दुआएं करते हैं।

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने फरमाया आमतौर पर ये सुना हमने जब होली आती है तो बड़ा शोर मचता है कि भई पानी की बर्बादी ना करो। पर कभी ध्यान दिया है कि शराब बनाने में कितना पानी प्रयोग हो रहा है? चमड़ा, जिससे जूते, बैग वगैरह बनाते हो, उसको धोने में, उसको साफ करने में कितना पानी बर्बाद हो रहा है? और भी कई फैक्टरियों में पानी बर्बाद होता है।

    तो कभी उस तरफ किसी का ध्यान गया? जाना चाहिए, सिर्फ एक हमारा त्यौहार है होली, हम नहीं कहते कि उसमें पानी बर्बाद करो, पर अगर थोड़ा सा पानी उसमें आप प्रयोग में लाएं तो त्यौहार भी मन जाए और पानी की बर्बादी भी ना हो। पर शोर उसी दिन क्यों मचता है? आम दिनों में क्यों नहीं बात उठती? कि भई शराब से इतना पानी बर्बाद हो रहा है, चमड़ा धोने में इतना पानी बर्बाद हो रहा है, फैक्टरियों में इतना पानी बर्बाद हो रहा है। कोई उठता है इस बारे में सोचता है। हर इन्सान को सोचना चाहिए, तभी तो समाज और देश का भला होगा।

    होली के पर्व पर ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने किया ट्वीट

    Honeypreet-Insan

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने ट्वीट कर होली के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। रूह दी ने लिखा कि #होली के रंग आत्मा को विश्वास, प्रेम, भक्ति और अच्छाई से सराबोर करें और दोषों को धो दें। आप सभी को एक बहुत खुश, समृद्ध और प्यार भरी होली की शुभकामनाएं। #होली की शुभकामनाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here