हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश LIVE आकर युवा...

    LIVE आकर युवाओं को नई दिशा दे रहे Saint Dr. MSG

    Saint Dr MSG

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां यूटयूब चैनल पर लाइव आकर समाज के युवाओं को नई दिशा दे रहे हैं। पूज्य गुरू जी रूहानी वचनों के माध्यम से कैसे हमारा आत्मबल बढ़े, कैसे हम तरक्की करें, गुस्सा शांत करने का तरीका, अनेक मुद्दो पर साध-संगत का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पूज्य गुरु जी का यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर साध संगत का हाल-चाल पूछना साध संगत का जोश और ज्यादा बढ़ा रहा है। प्यारे मुर्शिद जी के पावन वचनों को सुनकर साध संगत खुशी से झूम रही है। पूज्य गुरु जी द्वारा लाइव दर्शन देने की खुशी को साध संगत अपने अपने तरीके से मना रही है, कोई अपने घरों को रंगोली से सजा रहा है, दीओं की कतारें लगा रखा है, कोई इस खुशी में खून दान कर रहा है, कोई जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

    देश के कोने कोने से साध संगत पूज्य गुरु जी का एक लंबे अरसे के बाद लाइव आकर दर्शन देने पर उनका शुकराना कर रही है। इसी कड़ी में शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक पर रविवार को सरसा ब्लॉक की ओर से मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांवों व शहर के जोनों से सैंकड़ों की संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी, रोजाना लाइव दर्शन देने पर 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। मासिक नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया।

    इसके पश्चात कविराजों ने अनेक सुन्दर भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया गया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक के फूड बैंक से 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का कच्चा राशन बांटा गया। राशन की सेवा में विशेष आर्थिक सहयोग सीवन शर्मा इन्सां व रीता शर्मा इन्सां ने अपने बेटे आरव शर्मा इन्सां के जन्मदिन की खुशी व पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में राशन बांटा है। इस दौरान उपस्थित साध-संगत को ब्लॉक कमेटी की ओर 139 मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

    पदमपुर नामचर्चा में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित

    ब्लॉक पदमपुर की स्पेशल नामचर्चा स्थानीय नामचर्चाघर में प्रेमी बूलचंद इन्सां के परिवार द्वारा पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में पधारने पर ब्लॉक नामचर्चा का आयोजन करवाया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर व विनती का शब्द बोलकर शुरू की। उसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथों से शब्द बोले।

    साध-संगत को हुजूर पिताजी के वचन सुनाए। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र इन्सां ने साध-संगत को ज्यादा से ज्यादा मानवता भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा के दौरान 2 अतिजरूरतमन्द परिवारों को राशन वितरित किया गया। नामचर्चा में 7 मेंबर भाई, सुजान बहनें व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भाई-बहने एवं साध संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here