हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home रंगमंच दैनिक कामगारो...

    दैनिक कामगारों की मदद को आगे आए सलमान खान, देंगे 15 करोड़

    Mumbai News
    Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!

    मुंबई (एजेंसी)। कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में रोजाना मजदूरी करके गुजारा करने वाले लोगों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने 25000 दैनिक कामगारों की मदद करने का फैसला किया और वे दो महीने तक उन्हें आर्थिक मदद करेंगे। सलमान खान सीधे उनके बैंक खातों में पैसे भेज रहे हैं।

    स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, एफडब्ल्यूआईसीई अध्यक्ष बी.एन. तिवारी और महासचिव अशोक दुबे ने दैनिक कामगारों की सूची सलमान खान को सौंपी हैं और कामगारों को पैसे भेजने का काम भी शुरू हो गया है। अशोक दुबे ने वेबसाइट को बताया, ‘सलमान खान की कंपनी की सीईओ समीरा ने फेडरेशन से सलमान की ओर से मदद की जाने की बात की थी, जिसके बाद सलमान खान ने फॉलोअप जानने के लिए मुझे फोन किया।

    बताया जा रहा है कि पहले सलमान खान को 19 हजार कामगारों की सूची दी गई थी, लेकिन इसमें बदलाव किया गया, क्योंकि इसमें से 3000 कामगारों को दूसरे प्रोडक्शन हाउस से मदद मिल चुकी थी। इसके बाद 16000 कामगारों की मदद की जानी थी, जिसके बाद सलमान खान को अब 9000 नए कामगारों की सूची दी गई है। ऐसे में अब सलमान खान 25000 कामगारों की मदद करेंगे। दुबे ने बताया कि वो हर कामगार को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में सलमान खान करीब 15 करोड़ दान दे रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।