हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    रेस 3′ में सलमान की इंट्री धमाकेदार : रेमो डिसूजा

    Salman's, Entry, Into, The, Race 3 

    मुंबई (वार्ता) बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि फिल्म रेस 3 में सलमान खान की इंट्री धमाकेदार होगी और सबके होश उड़ा देगी। रेमो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रेस 3 ईद के अवसर पर 15 जून को प्रदर्शित हो रही है। रेस 3 में सलमान की मुख्य भूमिका है। रेमो ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान की एंट्री सबके होश उड़ा देगी।

    रेमो ने कहा, ‘रेस 3’ को डॉयरेक्ट करते टाइम मेरे लिए सबसे बड़ा और ख़ास काम सलमान को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में पेश करना था। मैं सलमान का बहुत बड़ा फैंन हूं और मुझे पता है कि दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर खुश होते हैं इसीलिए मैंने पर्सनली सलमान के लिए फिल्म में धमाकेदार और शानदार एंट्री की प्लानिंग की थी।

    ” उन्होंने बताया कि रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे पार्ट में एक्शन और सस्पेंस का लेवल एक सीड़ी ऊपर होगा जिसे देखकर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे। सलमान ने खुद सभी स्टंट किए हैं। उन्होंने अबू धाबी में लगभग 10 दिनों के इंटेंस क्लाइमेक्स शेड्यूल की शूटिंग सिर्फ 5 दिनों में खत्म कर दी थी।