हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्राकृतिक खेत...

    प्राकृतिक खेती में समग सीड्स को मिला तीसरा स्थान

    Samag Seeds sachkahoon

    कृषि मेले में बायोफर्टिलाइजर के माध्यम से दिया जहर मुक्त खेती का संदेश

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुए दो दिवसीय किसान मेले में लगाई गई कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में डेरा सच्चा सौदा की समग सीड्स (Samag Seeds) प्राइवेट लिमिटेड को प्राकृतिक खेती में तीसरा स्थान मिला है। इस मेले में अपनी दो स्टालों के माध्यम से समग सीड्स के मैनेजर आशीष इन्सां, सेल्स ऑफिसर रामफल इन्सां, रविंदर इन्सां, सेल्स ट्रेनी सुखराज इन्सां, सुपरवाइजर सतपाल इन्सां, दीपक इन्सां व धर्मबीर इन्सां ने मेले में पहुंचने वाले किसानों को विभिन्न प्रकार के बीजों की प्रेजेंटेशन दी। इन स्टालों पर 40 के करीब सब्जियों के बीज के अलावा बायो फर्टिलाइजर प्रोडक्ट किसानों के लिए उपलब्ध रहे।

    समग सीड्स (Samag Seeds) के प्रोडक्ट्स मेले की थीम प्राकृतिक खेती को पूरा करते नजर आए। उद्घाटन अवसर से लेकर समापन समारोह पर तक जहर मुक्त खेती अपनाने पर बल दिया गया। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए डेरा सच्चा सौदा में बनाए गए बायो फर्टिलाइजर पर किसानों की निगाहें टिकी रही। मैनेजर आशीष ने बताया कि समग सीड्स के पास आठ प्रकार के बायो फर्टिलाइजर उपलब्ध है।

    जिनके प्रयोग से किसान जहर मुक्त खेती कर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जा सकता है। बायोफर्टिलाइजर के प्रयोग से जमीन के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए वर्तमान और भविष्य में बायो फर्टिलाइजर का प्रयोग करना होगा।

    कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर

    मेले के समापन अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने समग (Samag Seeds) के मैनेजर आशीष को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक रसायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से मानव गंभीर बीमारियों की चपेट में आता जा रहा है। इसके अलावा जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here