हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश मेरे पिता जी ...

    मेरे पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे, भावुक हुए अखिलेश यादव

    Many leaders paid tribute on the death of Mulayam Singh Yadav

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे। यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी, ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। बताया जा रहा है कि नेता जी ने आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

    सैफई में होगा अंतिम संस्कार

    मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके गांव सैफई लाया जाएगा। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। नेता जी के निधन पर सैफई में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है।

    केजरीवाल, सिसोदिया ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनीति जगत में पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मुलायम सिंह यादव जी का निधन बेहद दुखद है।

    उनके शुभचिंतकों, प्रियजनों व समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए। प्रभु श्री राम उनकी आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे व शांति प्रदान करे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह में कहा कि भारतीय राजनीति में पिछड़ों शोषितों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिजनों,समर्थकों को ये पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह 0816 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 22 अगस्त को अस्पताल कराया गया था।

    मुलायम सिंह यादव के निधन पर धर्मपाल सिंह ने जताया दुख

    उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महासचिव (उप्र) धर्मपाल सिंह ने शोक व्यक्त किया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें। गौरतलब है कि यादव का आज सुबह दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे ओर बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों ने मेदांता अस्ताल में भर्ती थे।

    मुर्मू- मोदी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर अपने शोक संदेश में लिखा, ‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!

    मोदी ने मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, ‘ मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया। वे लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी ने उत्तर प्रदेश (यूपी) और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।

    उन्होंने कहा, ‘ हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन से मुझे पीड़ा हुई है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। मोदी ने ट्वीटर पर मुलायम के साथ मुलाकात की कई तस्वीर भी साझा की। बिरला ने लिखा कि समाजवाद की मुखर आवाज थे मुलायम सिंह,वे सदैव वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे। बढ़ती आयु-अस्वस्थता के बावजूद मुलायम जी लोक सभा में रहते थे सक्रिय, जेपी और लोहिया की परंपरा को मुलायम ने बढ़ाया आगे, देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने की लंबी सेवा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम स्थिति मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

    अखाड़े में पहलवानी से लेकर राजनीति के दंगल में मुलायम सिंह यादव ने दिखाई है ताकत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here