हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी समाजवाद में म...

    समाजवाद में मिले सभी को बराबरी का अधिकार- रविंद्र देव

    Baraut News
    समाजवाद में मिले सभी को बराबरी का अधिकार- रविंद्र देव

    समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

    बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने महर्षि वाल्मिकी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव ने कहा की महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के पुत्र लव और कुश दोनो भाईयो को शिक्षा दी और उन्हें राजकाज चलाने, रक्षा करने, प्रजा की मदद करने में निपुण किया। Baraut News

    उन्होंने बताया कि हमारे देश में एक समाज वाल्मिकी समाज के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवाद मैं सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हाजी निजात खान, संजय डीलर, नीरज शर्मा, राजपाल शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी शकील शाह, राजपाल शर्मा, इरशाद प्रधान, राहुल यादव, रामफल उपाध्याय, इकबाल निरपुडा, बब्बू सिद्दीकी, सन्नी सुलानिया, देवेन्द्र यादव, बालेन्द्र यादव, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र राठी आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– अफीम की तस्करी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here