हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पत्रकार संगठन...

    पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष संदीप इन्सां को मातृशोक

    Kairana News
    Kairana News: पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष संदीप इन्सां को मातृशोक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समाचार-पत्र के स्थानीय तहसील प्रभारी व पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष संदीप इन्सां की माता संतोष देवी का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक व्याप्त है।

    ब्लॉक क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी तथा दिल्ली से प्रकाशित एक दैनिक समाचार-पत्र के स्थानीय तहसील प्रभारी एवं पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष संदीप इन्सां की माता संतोष देवी का विगत शनिवार देर रात्रि बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 62 वर्ष की थी। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार प्रातः उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। जहां पर गांव में स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र होने के नाते संदीप इन्सां ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। संदीप इन्सां चार भाई बहनों में सबसे बड़े बताए गए है।

    शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि | Kairana News

    पत्रकार संदीप इन्सां की माता के आकस्मिक निधन पर कस्बे के मीडियाकर्मियों में भी शोक व्याप्त हो गया। रविवार को कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर चौधरी सिताब सिंह मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही, दिवंगत आत्मा के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

    इस दौरान संगठन के संरक्षक सुधीर चौधरी व महराब चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद सैनी, मामचंद चौहान, यूसुफ त्यागी, सुनील धीमान, लेखक रियासत अली ताबिश, मौलवी बिलाल, अंसार सिद्दीकी, मेहरबान अली कैरानवी, इकबाल हसन, सलीम फारूकी, अब्दुल सत्तार, महताब शानू, सालिम अंसारी, डॉ. अज़मतुल्ला, अहसान सैफी, सन्नी गर्ग, पुनीत गोयल, सलीम चौधरी, स्वदेश पंवार, फिरोज खान, वाजिद अली, आशीष सैनी, दीपक बालान, शेखर चौहान, अलताफ चौधरी, फारुख फरीदी, जीशान अली, सलमान चौधरी, देवराज चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, शामली नपा चेयरमैन अरविंद संगल व सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल कैराना के निदेशक यशपाल पंवार ने भी संदीप इन्सां के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नशा तस्कर की 10 लाख से अधिक की संपत्ति सील

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here