हमसे जुड़े

Follow us

14.2 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पक्का करने की...

    पक्का करने की मांग, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

    Abohar News
    Abohar News: पक्का करने की मांग, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने उन्हें पक्का करने की मांग को लेकर वीरवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ये सभी लोग सफाई सेवक वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।नगर निगम सफाई सेवक वेलफेयर सोसाइटी के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों ने यूनियन के सीनियर उप प्रधान कमल कुमार, पवन कुमार के नेतृत्व में यह धरना लगाते हुए कहा कि वे पिछले काफी समय से नगर निगम के तहत सफाई का काम कर रहे हैं और उनके द्वारा काफी समय से उनकी सेवाओं को निगम के अंतर्गत लाने की मांग की जा रही है। Abohar News

    कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दिनों लगाए गए धरने में जिला उपायुक्त ने उनकी मांगों को शीघ्र ही मानने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। इसी के चलते उनकी यूनियन ने 19 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू शुरू कर दी। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका यह धरना जारी रहेगा और इस दौरान शहरवासियों को आने वाली परेशानी के लिए नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: विधानसभा की वोटर लिस्ट के आधार पर ही तैयार होंगी मतदाता सूचियां: धनपत सिंह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here