हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा संजीव कुमार इ...

    संजीव कुमार इन्सां ने मानवता भलाई कार्य कर मनाई शादी की सालगिरह

    गुहला चीका (सतिंदर कुमार)। ब्लॉक चीका के संजीव कुमार इंन्सा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ मानवता भलाई कार्यों को समर्पित करके मनाई। इस कार्य की उपस्थितजनों के अलावा अन्य लोगों ने भी प्रशंसा की है। इस अवसर पर इस दंपत्ति ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए खूनदान, 7 गर्भवती महिलाओं को फल फ्रूट किट, गौशाला में गायों को चारा, बाल उपवन आश्रम में 20 अनाथ बच्चों को फ्रूट और मिठाई बाँटे, 5 बुजुर्ग को फ्रूट और मिठाई दी, 5 गरीब परिवारों के साथ केक काटकर और फ्रूट और मिठाई बाँटकर मनाया।

    इस अवसर पर संजीव कुमार इन्सां और गुरमीत कौर ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि अपनी हर खुशी जरूरतमंदों की मदद करके मनानी चाहिए, इससे जहां उनकी दुआएं मिलती हैं। वहीं साथ ही उनका भला भी होता है। इसलिए इन्सानियत के जज्बे को सर्वोपरि रखते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने गुरु के पावन वचनों पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here