हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सरोजिनी नायडू...

    सरोजिनी नायडू की जयंति पर ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने किया ट्वीट

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। Sarojini Naidu एक महान कवित्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। सरोजिनी जी पहली महिला थी जो इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष और किसी प्रदेश की गवर्नर बनी थी। सरोजिनी जी बच्चों के उपर विशेष रूप से कविता लिखा करती थी, उनकी हर कविता में एक चुलबुलापन होता था, ऐसा लगता था उनके अंदर का बच्चा अभी भी जीवित है।

    यही वजह है कि उन्हें ‘भारत की कोकिला’ कहा जाता था। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है।

    सरोजिनी नायडू का जन्म | Sarojini Naidu

    सरोजिनी नायडू (13 फरवरी 1879) का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माँ कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने 12 वर्ष की अल्पायु में ही 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और 13 वर्ष की आयु में लेडी आॅफ दी लेक नामक कविता रची। सर्जरी में क्लोरोफॉर्म की प्रभावकारिता साबित करने के लिए हैदराबाद के निजाम द्वारा प्रदान किए गए दान से “सरोजिनी नायडू” को इंग्लैंड भेजा गया था सरोजिनी नायडू को पहले लंदन के किंग्स कॉलेज और बाद में कैम्ब्रिज के गिरटन कॉलेज में अध्ययन करने का मौका मिला।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here