हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home खेल खारियां फुटबॉ...

    खारियां फुटबॉल टूर्नामेंट में सरसा-ए टीम का शानदार प्रदर्शन, बनी विजेता

    Sirsa News
    खारियां फुटबॉल टूर्नामेंट में सरसा-ए टीम का शानदार प्रदर्शन, बनी विजेता

    फरवांई बनी उपविजेता, खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी से किया सम्मानित

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। शहीद भगत सिंह की स्मृति में खारियां पब्लिक स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में सरसा-ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवांई को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि तेग बहादुर पूनिया और स्कूल डायरेक्टर कृष्ण नैन ने विजेता टीम को 7,100 रुपये और उपविजेता टीम को 5,100 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सरसा टीम के गगन को बेस्ट प्लेयर और शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के पार्थ शाह को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। Sirsa News

    प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में शानदार कमेंट्री करते हुए विनोद गोदारा ने मैच में उत्साह और रोमांच भर दिया। सरसा से एनआइएस कोच संदीप और एनआइएस क्वालिफाइड कोच कृष्ण ने रेफरी की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के स्पॉन्सर मेहता स्वीट्स के संचालक संजू मेहता ने खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर गौशाला प्रधान हरपाल पूनिया, सुरजीत नैन, सुभाष नैन, वीरेंद्र नैन, राय सिंह बांदर, सुभाष बांदर, जसवंत ढुकिया, ब्लॉक समिति सदस्य ओम प्रकाश भादू, आत्मा राम ढुकिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Sirsa News