हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के लो...

    हरियाणा के लोगों को याद आ रहा कांग्रेस का राज : सतपाल ब्रह्माचारी

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : हरियाणा के लोगों को याद आ रहा कांग्रेस का राज : सतपाल ब्रह्माचारी

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने मंगलवार को सोनीपत लोकसभा के राई हल्के में दो दर्जन से ज्यादा गांवों में जन सभा कर अपने लिए वोटों की अपील की। सतपाल ब्रह्माचारी ने कहा कि वो काफी दिनों से सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में जन संपर्क कर रहे है, लोगों की जनभावना देखकर यह स्पष्ट है कि आज आम जनता कांग्रेस पार्टी का राज याद कर रही है। कांग्रेस पार्टी और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन काल में सोनीपत जिला अपने शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध था। Kharkhoda News

    कांग्रेस राज में राई हल्के को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी,राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) कुंडली, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की सौगात मिली, वहीं सोनीपत जिले के गोहाना हल्के में उतर भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर शुरू हुआ। जहां आज देश प्रदेश की हजारों बेटियां शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर बन रही है। इसके साथ साथ सोनीपत जिले में दर्जनों निजी विश्वविद्यालय भी खुले जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिले।

    सतपाल ब्रह्माचारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सोनीपत जिले के राई, कुंडली, बड़ी , नाथूपुर और अन्य जगहों पर नए औद्योगिक क्षेत्र बने और उद्योगों का विस्तार भी हुआ। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिले। लेकिन पिछले दस साल के भाजपा राज में पूरे प्रदेश के साथ साथ सोनीपत जिला और राई विधानसभा भी विकास की पटरी से उतर गया। आज वो दावे के साथ कह सकते है कि सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जो वर्तमान में राई से भाजपा विधायक भी है, उनके पूरे कार्यकाल में राई विधानसभा में विकास के नाम पर एक नई ईंट भी नहीं लगी है।

    सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा राज में हरियाणा जहाँ बेरोजगारी में शीर्ष पर पहुँचा, वहीँ पूरा सोनीपत जिला आज अपराधियों का गढ़ बन चुका है। हर रोज हत्या, लूट-पाट, डकैती, चेन स्नैचिंग की ख़बरों से अख़बार भरे रहते हैं। अपराधियों द्वारा जिले के व्यापारियों को फिरौती की धमकी देना आम हो गया है, गोहाना में व्यापारियों की दुकानों पर दिन दहाड़े गोली चलाने की घटना प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। अब जनता को कांग्रेस पार्टी से ही आस है, वो सभी लोगों को विश्वास दिलाते हैं की कांग्रेस सरकार बनने के बाद सोनीपत जिले को दोबारा विकास की मुख्यधारा में लाया जायेगा, नए उद्योग धंधे लगाने के लिए माहौल स्थापित किया जायेगा और अपराधियों का सफाया किया जायेगा। Kharkhoda News

    सतपाल ब्रह्मचारी ने राई, जाखौली, नाहरा, नाहरी, कुंडली, छतेहरा, अटेरना, मनौली, सेवली हलालपुर, दहिसरा, जाटी, जठेड़ी सहित लगभग 3 दर्जन गांवों का दौरा कर वोटों की अपील की। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, मेयर निखिल मदान, राजीव सरोहा, बिजेंद्र आंतिल, महेंद्र सेवली, सतपाल चौहान, अर्जुन दहिया, संजय खेवड़ा, जसपाल खेवड़ा, जयभगवान आंतिल, सुनील कटारिया, रणजीत कौशिक, नफे अटेरना, उमेश दहिया, संजय चौहान, राजे चौहान, नवीन सरपंच जखौली, अनिल गौड़, राजेंद्र गौड़, सतीश कौशिक, राजेश कौशिक, महावीर बंजारा, जोगेंद्र चेयरमैन, अनिल कश्यप, हरिचंद पांचाल, रत्न बैरागी, हवा सिंह ठेकेदार, सोनू शर्मा, कुलदीप वत्स, पंडित प्रताप सरपंच, विनोद कौशिक, सुनील खटक, कमला मलिक, निर्मला पांचाल गौरव आंतिल, राहुल आंतिल, रवि मेहरा, दिलबाग मेहरा, रवि खेवड़ा, रवि दहिया, दिनेश हुडा आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर किया ये बड़ा दावा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here