हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More

    Congress: सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भरा नामांकन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भरा नामांकन

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, बरोदा के विधायक इन्दू राज नरवाल, खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पवार नामांकन फार्म के दौरान उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सोनीपत से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भारी मतो से विजई होंगे। Kharkhoda News

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर विजई होगें। आने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बुढ़ापा पेंशन 6000 , बिजली की 300 यूनिट फ्री, इसके अलावा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। इस मौके पर सोनीपत नगर निगम के अध्यक्ष निखिल मदन, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना, सुरेंद्र दहिया, जोगिंदर दहिया, मास्टर जय भगवान चौलका आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की खबर, मचा हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here