हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    सऊदी दूतावास ने खशोगी मामले में अमेरिकी दावे को गलत बताया

    Saudi Embassy incorrectly declares US claim in Khashogi case

    मैंने कभी खशोगी से फोन के जरिए बात नहीं की: सलमान

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में सऊदी राजदूत खालिद बिन सलमान ने अमेरिकी सरकार के दावे को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकार जमाल खशोगी को तुर्की जाने के लिए कभी नहीं बोला था। इससे पहले, वाशिंगटन पोस्ट की खबर में बताया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने फोन इंटरसेप्ट्स की जांच-पड़ताल के आधार पर कहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने खशोगी की हत्या करने का आदेश दिया था।

    रिपोर्टो में बताया गया कि क्राउन प्रिंस के निर्देश मिलने पर सऊदी राजदूत ने खशोगी को इस्तांबुल में सऊदी दूतावास जाने के लिए कहा था, जहां उनकी हत्या हुई थी। क्राउन प्रिंस के भाई श्री सलमान ने ट्विटर पर कहा,‘ मैंने कभी खशोगी से फोन के जरिए बात नहीं की और किसी भी वजह से तुर्की के जाने कि लिए नहीं कहा। मैंने अमेरिकी सरकार से इस दावे से संबंधित सूचना जारी करने के लिए कहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।