कैराना। मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र-2024-25 की 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किये है, जिसमें कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में दोनों कक्षाओं में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। 10वीं कक्षा में सौम्या प्रथम(96%), आफिया द्वितीय(90%) तथा सारा(89%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंतशा(85%) व अब्दुल मुईद (84%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, 12वीं कक्षा में अलीना(86.4%) प्रथम, सुहैल शमशी(78.4%) द्वितीय तथा इकरा(76.2%) ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन का प्रमाण है। वह अपने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व महसूस करते है। साथ ही, उन्हें जीवन में और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएँ ज्ञापित करते है। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने फिर यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एकेडमी लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
ताजा खबर
डूमवाली के पास लसाड़ा ड्रेन में 50 फुट दरार, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबी
प्रशासन की लापरवाही से कि...
पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
मुख्यमंत्री सेहत योजना सु...
मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत ...
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देन...
LPG Gas Shortage: गैस संकट से कुम्हारों के दिन बहुरे, मिट्टी के चूल्हों की बढ़ी मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। M...
वन विभाग सख्त, फिर भी नहीं थम रही खैर तस्करी की घटनाएं
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















