हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home Fraud Alert ऑनलाइन इन्वेस...

    ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के साईबर क्राइम पुलिस ने आॅनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी निवासी आशीष शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 अप्रैल को उनके फेसबुक आईडी पर एक रिक्वेस्ट आई थी। Bhiwani News

    रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद उनके पास कुछ दिन बाद फेसबुक के मैसेंजर पर मैसेज आए थे तथा मैसेज करने वाले ने अपना नाम हर्षिता बताया। जिन्होंने शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम लिंक भेजा था, जिसमें आरोपिता द्वारा बताया गया कि वह आॅनलाइन सीएस मार्केट में रुपए लगवाती है। जिसके बाद आरोपिता के कहने पर शिकायतकर्ता ने 7 मई से 2 जून तक अलग-अलग तारीखों पर कुल 30 लाख रुपए अलग-अलग खातों में डलवाए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    इस मामले में कार्यवाही करते हुए साईबर क्राइम थाना के सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजस्थान के डीडवाना निवासी करणी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– बुच्चाखेड़ी के डीलर पर उपभोक्ताओं का राशन डकारने का आरोप