हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस सुशा...

    कांग्रेस सुशासन का बेसब्री से इंतजार कर रही देवतुल्य जनता : सुरेंद्र पंवार

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : विधायक सुरेंद्र पंवार नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए।

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के एससी शैल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक सुरेंद्र पंवार ने बैठक में पहुंचकर नवनियुक्त पदाधिकरियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। Kharkhoda News

    विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है। पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान होता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत व ईमानदारी के साथ पार्टी में समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी लोगों की पहली पसंद है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सभी वर्गों का भला किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी। Kharkhoda News

    उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेहनत व ईमानदारी के साथ पार्टी का कार्य करने का आग्रह किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता एससी विभाग के नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष दयानंद बाल्मीकि ने की। इस दौरान डॉ राकेश नरवाल को ब्लॉक चेयरमैन, सुभाष चंद्र को हल्का अध्यक्ष, कुलदीप खासा, होशियार सिंह, महेश, रामेश्वर राणा को वाइस चेयरमैन, प्रवीन, सुरेश, अजय सारसर को महासचिव, राकेश चौधरी, नरेश, राजेश कुमार को सचिव, राजरूप, सेठपाल, सूरजभान, आजाद, राममेहर, महावीर  हरविंद्र मंडल को सचिव नियुक्त किया गया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– ईंधन का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता : तरुण विजय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here