हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश यूजी व पीजी प...

    यूजी व पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

    जींद। (सच कहूँ न्यूज) चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) और उसके अधीन आने वाले जिले के डिग्री कालेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से 15 फरवरी तक, यूजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जनवरी से 16 फरवरी तक और यूजी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से 13 फरवरी तक ली जाएंगी। वहीं पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 27 जनवरी तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जनवरी से छह फरवरी तक होंगी।

    वीसी डा. रणपाल सिंह ने बताया कि परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो चुका है। विश्वविद्यालय में तीन और संबंधित कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा आॅफलाइन मोड में होगी। पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here