हमसे जुड़े

Follow us

29.4 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश School Bus Ac...

    School Bus Accident: ऐलनाबाद में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकराई, मची अफरा-तफरी

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    School Bus Accident: ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। गांव पोहड़का में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार 15 से 20 बच्चे सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की हालत संदिग्ध थी और उस पर नशे में होने का शक जताया जा रहा है। Sirsa News

    ग्रामीणों का आरोप है कि चालक को होश नहीं था और उसने बच्चों को बस से उतारने की भी कोशिश नहीं की। ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूँ सीजन के चलते उस समय ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार चालक को बस पीछे करने के लिए कहते रहे, लेकिन वह बस को आगे बढ़ाता रहा और बार-बार ट्रांसफार्मर से टक्कर मारता रहा, जिससे ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने चालक को बस से नीचे उतारा और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। Sirsa News