हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Rajasthan School Lecturer Exam: स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 23 से, पेपर शुरु होने से 1 घण्टे पहले बंद हो जायेंगे केंद्र के द्वार

    Rajasthan School Lecturer Exam
    Rajasthan School Lecturer Exam: स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 23 से, पेपर शुरु होने से 1 घण्टे पहले बंद हो जायेंगे केंद्र के द्वार

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan School Lecturer Exam News: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा स्कूल व्याख्याता व कोच पदों के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर 23 से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के 21 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए कल सभी परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की आमुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया।

    जिसमें परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले में परीक्षा के प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं जिन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ ट्रेजरी में रखवाया गया है। यहां से आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रश्न पत्र केंद्रों पर भिजवाए जाएंगे।

    5 उड़नदस्ता दल रखेंगे पैनी नजर | Rajasthan School Lecturer Exam

    जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, आयुर्वेद, कृषि, पीएचईडी, अल्पसंख्यक आदि विभागों से करीबन 1500 अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किए हैं। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर गठित 5 उड़न दस्ता दल निरंतर केंद्रों की निगरानी रखेंगे।

    समस्या समाधान के लिए स्थापित किया नियन्त्रण कक्ष

    इस परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 17 में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0154-2445067 तथा 8387827160 रहेगा। यह कंट्रोल रूम 21 जून से 28 जून तक संचालित रहेगा। परीक्षार्थी किसी प्रकार की समस्या, जानकारी या सूचना आदि के लिए नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।

    परीक्षा का समय
    23 व 26 जून को पहली पारी= सुबह 10 से 11.30 बजे तक
    23 व 26 जून के अलावा पहली पारी= सुबह 9 बजे से 12.00 बजे तक
    23 से 28 जून दूसरी पारी= दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक

    टॉपिक एक्सपर्ट

    ” स्कूल व्याख्याता परीक्षा जिले में 6 दिन तक रोजाना दो पारियों में आयोजित होगी। इसमें 23 तारीख को ग्रुप-ए के लिए जबकि 26 जून को ग्रुप-बी के लिए जीके का पेपर होगा। दोनों ही पारियों में पेपर शुरु होने से 1 घण्टे पहले तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश अनुमत रहेगा।अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जावें।”
                                                                    -भूपेश शर्मा, परीक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, श्रीगंगानगर

    यह भी पढ़ें:– Ghaggar River: घग्घर नदी फिर बन सकती है तबाही का कारण, इन 114 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन बरत रहा लापरवाही