जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के स्पष्ट निर्देश! कमजोर छात्रों पर रहेगा फोकस
Holidays Cancelled: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले के सभी 92 क्लस्टरों के क्लस्टर संसाधन समन्वयकों (सीआरसी) का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम राजकीय मॉडल स्कूल, अनाज मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी सत्र 2026-27 के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। निपुण आकलन के आधार पर बच्चों के अधिगम स्तर का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को मजबूत करना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। ओरिएंटेशन के दौरान सभी क्लस्टरों से पिछले वर्ष की रिपोर्ट मंगवाई गई। जिन विद्यालयों की ग्रेडिंग सी श्रेणी में आई है, उनमें सुधार के लिए विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे। Education News
एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा, आगामी सत्र के लिए रणनीति तैयार | Education News
एनसीईआरटी की ओर से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) करवाई जाएगी। इसके मद्देनजर तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को निपुण लक्ष्य के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। सीआरसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण लाल और जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. कपिल देव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद भी स्कूल नियमित रूप से संचालित होते रहेंगे और किसी भी छात्र को अवकाश नहीं दिया जाएगा। 25 मार्च के बाद भी विद्यालय पूर्ववत चलते रहेंगे। विशेष रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल वर्क कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी सीखने की कमियों को दूर किया जा सके। डॉ. कपिल देव ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से एफएलएन कार्यक्रम की प्रगति का नियमित अपडेट मिलता है और आगे की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है। Education News















