हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्कार्पियो ने...

    स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    Abohar News

    माँ-बेटा घायल, गाड़ी सवार मौके से हुए फरार

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव निहालखेड़ा के निकट वीरवार को दोपहर एक स्कार्पियो गाड़ी में बाईक पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी (Abohar News) जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन संदीप कुमार पुत्र लाल निवासी निहालखेड़ा ने बताया कि दिसंबर माह में उसके पिता की मृत्यु मौत हो गई थी और आज वह अपनी मां संतोष रानी के साथ फाजिल्का में उनकी मृत्यु के कुछ दस्तावेज लेने के लिए बाईक पर जा रहे थे (Abohar News) कि गांव के निकट ही सामने से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 ऐम्बूलेंस को दी जिन्होंंने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद गाड़ी सवार फरार हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here