हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा जेल में ...

    सरसा जेल में चलाया सर्च आप्रेशन, चप्पे-चप्पे की जांच

    लगातार मोबाइल व सिम मिलने की घटनाओं के बाद लिया संज्ञान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला जेल में लगातार मोबाइल व सिम मिलने की घटनाएं सामने आने के बाद बुधवार को जिला पुलिस व जेल स्टाफ द्वारा संयुक्त सर्च आप्रेशन चलाया गया। बुधवार सुबह जिला पुलिस के 55 जवान डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में जिला कारागार पहुंचे इनमें महिला कर्मी भी मौजूद थी। जेल स्टाफ के 25 सदस्यों को साथ लेकर जेल में चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। सर्च आप्रेशन का नेतृत्व डीएसपी आर्यन चौधरी व जेल अधीक्षक शेर सिंह ने किया। सर्च आप्रेशन के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम वापिस लौट गई। गौरतलब है कि सोमवार को जिला कारागार से सिम बरामद हुआ था। इस संबंध में हुडा चौकी में मामला भी दर्ज किया गया था।

    पुलिस के कुल 55 व जिला कारागार के 25 जवान रहे शामिल

    डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि आज दो घंटे तक जिला कारागार में सर्च आॅप्रेशन चलाया गया। जिला कारागार के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। महिला बैरग की जांच के लिए पुलिस कर्मी भी साथ ही। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस के कुल 55 जवानों व जिला कारागार के 25 जवानों ने संयुक्त अॉप्रेशन चलाया। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

    कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली

    जेल अधीक्षक शेर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस टीम के साथ संयुक्त जांच की गई। बैरक व छतों की भी जांच की गई। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर लगातार जांच कार्य जारी रहता है। कोई भी निशेध वस्तु मिलने पर पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here