हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बडगाम में सुर...

    बडगाम में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान शुरू

    Search Operation

    सुरक्षा बल जब इलाके को सील किया | Search Operation

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह एक बार फिर घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया जहां बुधवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को बडगाम जिले में चंदूरा इलाके के जैनपोरा डोनवार में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष (Search Operation)अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब इलाके को सील कर उस मकान की ओर बढ़े जहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी, वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने सर्च लाइट का इस्तेमाल किया और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान देर रात बंद कर दिया गया था।

    • सुरक्षा बलों ने आज सुबह फिर से क्षेत्र और आस-पास के इलाकों को सील कर दिया।
    • सभी निकास द्वारों को सील कर दिया गया था और घर-घर की तलाशी ली गई।
    • अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
    • सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के साथ सामना नहीं हुआ जिसके बाद अभियान बंद कर दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।