भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। ATM Card Fraud Case: भिवानी के स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय बीटीएम चौक निवासी एक महिला ने सिटी थाना शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2 जून 2025 को घंटाघर चौक स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड से 10 हजार निकलवाए। Bhiwani News
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने यह कहकर कि आपकी स्लिप नहीं आई है, उससे कार्ड लेकर बैलेंस स्लिप निकालने का बहाना किया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। अगले दिन उसके खाते से 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही तेजपाल की टीम ने दूसरे आरोपी को तोशाम बाईपास बवानी खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल व 10 हजार नकद बरामद किए गए। मामले में आरोपी लक्ष्मण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे 20 हजार नकद बरामद किए जा चुके हैं। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– Iran Israel War: इजरायल पर ईरानी हमलों की लहर: केंद्रीय शहरों में मिसाइल हमले, दर्जनों घायल















