हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सैकेंडरी परीक...

    सैकेंडरी परीक्षा पास के प्रमाण पत्र 15 व 16 जुलाई को मिलेंगे : बोर्ड अध्यक्ष

    HBSE sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेण्डरी परीक्षा अप्रैल-2021 के विद्यालयी परीक्षार्थियों के पास प्रमाण-पत्र तथा माईग्रेशन प्रमाण-पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों पर 15 जुलाई को भेजे जा रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी सैकेण्डरी विद्यालयों के मुखियाओं को इस बारे सूचित किया जाता है कि वे उनके विद्यालय के परीक्षार्थियों के पास प्रमाण-पत्र तथा माईग्रेशन प्रमाण-पत्र 15 जुलाई को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 16 जुलाई को प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र तथा माईग्रेशन प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के अध्यापक भवन में वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला दादरी के प्रमाण-पत्र तथा माईग्रेशन प्रमाण-पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दादरी में वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि विद्यालय मुखिया स्वयं ये प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक/प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।