हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अनंतनाग में स...

    अनंतनाग में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

    Security Forces Encounter

    अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने अनतंनाग के सरीगुफवाड़ा में आज सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया और घर-घर की तलाशी ली जाने लगी। सुरक्षा बल के जवान लक्षित मकान की ओर से बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी।

    Encounter

    गोलीबारी में एक महिला अरिफा घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस को तैनात किया गया है। प्रशासन ने किसी प्रकार के अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड समेत सभी सेल्यूलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियात के तौर पर निलंबित कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।