हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home अन्य खबरें राहुल की सुरक...

    राहुल की सुरक्षा में चूक, अचानक से गले लगा युवक

    होशियारपुर। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। दरअसल एक शख्स ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुरक्षा घेरा तोड़ गले लगा लिया। जिसके बाद में कार्यकतार्ओं ने उस शख्स को पकड़कर खींच लिया। इस वाकये पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी, वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है। सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है।

    ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कारवां के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसी बीच हुडी पहने एक शख्स उनके गले से आकर लग जाता है। राहुल के गले लगते ही बाकी कार्यकर्ता उसे फौरन पकड़कर खींच लेते हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने राहुल के इर्द-गिर्द सुरक्षा का मजबूत घेरा बना लिया, ताकि फिर कोई अंजान शख्स उनके पास न आ जाए। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here