हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फिरोजपुर सेक्...

    फिरोजपुर सेक्टर में छुपाकर रखी गई हेरोइन जब्त

    इस साल कुल 91.941 किलोग्राम हेरोइन जब्त की

    फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल ने यहां फिरोजपुर सेक्टर में सीमा पर लगी बाड़ के निकट सिलिंडर के कपलिंग पिन में छुपा कर रखी गई 290 ग्राम हेरोइन जब्त की। वान सीमा चौकी के निकट जवानों ने कल 33 सेंटीमीटर लंबा और चार सेंटीमीटर व्यास वाला एक उपकरण बरामद किया। इस बरामदगी के साथ ही इस साल कुल 91.941 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

    तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी में सुरक्षा बलों से एक कदम आगे रहने का प्रयास करते हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में बीएसएफ ने फिरोजपुर सेक्टर में छुपा कर रखी आधा किलोग्राम हेरोइन और अबोहर में एक ट्रैक्टर के दराज से 1.30 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।