हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Rajasthan Para Kabaddi Trials: राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के चयन ट्रायल 13 को

    Hanumangarh News

    Rajasthan Para Kabaddi Trials: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। आगामी 8 से 10 नवंबर तक हनुमानगढ़ में होने वाले ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप के लिए राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के फाइनल चयन ट्रायल हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के इनडोर हॉल में 13 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें राजस्थान पैरा कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल होंगे। Hanumangarh News

    प्रदेश से 60 पैरा कबड्डी खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना | Hanumangarh News

    विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल लम्बोरिया और एनपीएस के डायरेक्टर अजय गर्ग शिरकत करेंगे। सिलेक्शन ट्रायल आयोजन समिति के सचिव अर्जुन अवार्डी जगसीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को सुबह 8 बजे नेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचना होगा। पूरे राजस्थान से लगभग 60 पैरा कबड्डी खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना है।

    आयोजनकर्ता कमेटी की ओर से खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क नाश्ता और दोपहर के भोजन की व्यवस्था राही सोशियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से की गई है। आयोजनकर्ता कमेटी में अर्जुन अवार्डी संदीप मान, अश्वनी गर्ग, डॉ. इश्चित, मुख्य कोच सुनील सामरिया, संदीप कौर, जसप्रीत कौर, योगेश कुमावत, लखवीर सिंह, आशीष गौतम और डॉ. पवन जैन शामिल हैं। कमेटी की ओर से हनुमानगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ओपन नॉर्थ जोन पैरा कबड्डी भटनेर कप के भव्य आयोजन को लेकर पूरी मेहनत की जा रही है। सिलेक्शन ट्रायल में मेडिकल टीम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। Hanumangarh News

    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here