हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कारगिल विजय द...

    कारगिल विजय दिवस, राष्ट्र की वीरता का प्रतीक: सुनीता दयाल

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: कारगिल विजय दिवस, राष्ट्र की वीरता का प्रतीक: सुनीता दयाल

    गाजियाबाद में कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी एवं शहीद परिवारों का सम्मान समारोह सम्पन्न

    • महापौर सुनीता दयाल व सांसद अतुल गर्ग ने किया शहीद परिजनों का सम्मान, वीरों के बलिदान को दी श्रद्धांजलि

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में एक संगोष्ठी एवं शहीद परिवारों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में नगर की महापौर सुनीता दयाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने वीर शहीदों की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए उनके बलिदान और अदम्य साहस को नमन किया।महापौर सुनीता दयाल ने कहा,कि  “कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के शौर्य, देशप्रेम और बलिदान का प्रतीक है। शहीद परिवारों को सम्मानित कर हम देशभक्ति की उस परंपरा को निभा रहे हैं, जो हमारी संस्कृति की आत्मा है।

    शहीद केवल एक परिवार के नहीं, पूरे राष्ट्र के गौरव हैं: अतुल गर्ग

    सांसद अतुल गर्ग ने कहा, “देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिक पूरे राष्ट्र के गौरव होते हैं। हम सबका कर्तव्य है कि हम उनके परिजनों के साथ सम्मान और संवेदना से खड़े रहें।”

    नया भारत शहीदों की भावना से प्रेरित: मयंक गोयल

    महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण और वीरता की भावना का प्रतीक है। नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का यह श्रेष्ठ अवसर है।

    शहीद परिजनों का  किया गया गरिमापूर्ण सम्मान | Ghaziabad News

    कार्यक्रम के दौरान मिष्ठा, चंपा देवी, दुलारी देवी, गीता रानी और रविन्द्र धनकड़ सहित कई शहीद परिजनों को मंच पर आमंत्रित कर महापौर, सांसद, अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, सम्मान-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    विचारशील संगोष्ठी और गरिमामयी आयोजन

    पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

    यह भी पढ़ें:– कैथल में दो सीईटी परीक्षार्थी उतर पुस्तिका साथ ले गई