हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चन्द्रयान–3 क...

    चन्द्रयान–3 की सफलतापूर्वक लॉचिंग पर सेमिनार का आयोजन

    Kharkhoda
    Kharkhoda चन्द्रयान–3 की सफलतापूर्वक लॉचिंग पर सेमिनार का आयोजन

    खरखौदा  सच कहूं (हेमंत कुमार) । चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चौथे चरण की सफलतापूर्वक उडान के उपलक्ष में प्रताप स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने इसरो के स्पेस प्रोग्राम की जिज्ञासापूर्वक जानकारी ग्रहण की। इस दौरान चन्द्रयान-3 के उद्देश्यों की चर्चा की गई जिसमें छात्रा सिमरन, दिव्यांजलि, रौनक, सनाया व भूमिका ने अपने विचार रखे।

    सेमिनार का आयोजन प्रताप विद्यालय की मिडल विंग की सांइस संकाय द्वारा किया गया। जिसमें सांइस संकाय के शिक्षकवृंद आशा, गीता चौधरी, नरेन्द्र व जयदीप ने भाग लिया। सेमिनार में इसरो के स्पेस् प्रोग्राम का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका गीता चौधरी ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि वे किस प्रकार इसरो के स्पेस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं।

    सेमिनार के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया व मिडल प्रभारी पूजा दहिया द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्या दया दहिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्पेस रहस्य और रोमांच से भरी हुई दुनिया है। जिसके विषय की जानकारी हमारे जीवन को बदल सकती है। हमें भी स्पेस की दुनिया को समझने और देखने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here