हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश Jammu Crime: ...

    Jammu Crime: जम्मू में वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे वकील को मारी गोली!

    Jammu News
    Jammu Crime: जम्मू में वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे वकील को मारी गोली!

    Jammu Crime: जम्मू, (एजेंसी)। जम्मू में भाजपा के वरिष्ठ नेता के वकील बेटे को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार अंबफला क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदर मोहन शर्मा के बेटे कनव शर्मा, जोकि पेशे से वकील हैं, को पार्किंग विवाद में गोली मार दी गई। कनव शर्मा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Jammu News

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनव शर्मा अपने घर के पास न्यू प्लॉट क्षेत्र में अपना वाहन पार्क कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसको लेकर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। इसी बीच एक शख्स ने अपनी रिवॉल्वर निकालकर दो राउंड गोली फायर कर दिए, जिसमें से एक गोली कनव शर्मा को लगी। वारदारत को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हैं।

    कनव शर्मा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं

    बताजा जाता है कि कनव शर्मा जम्मू में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यही वजह रही होगी जिससे आरोपियों ने कनव शर्मा को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और उन्हें तलाश करने के लिए दबिश डाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

    गोलीबारी की घटना पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक सरकारी कर्मचारी किसी बेगुनाह पर गोली चला रहा है। आज यह वकील साहब पर गोली चला रहा है, कल यह किसी और पर गोली चला सकता है। आम आदमी भी इस खतरे से बचा नहीं है। हमारे कोर्ट में भी कोई सुरक्षा नहीं है, वहां वकील भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में हम आम जनता को न्याय कैसे दे सकते हैं? पुलिस द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस से आरोपियों के हथियार भी जब्त करने की मांग की गई है। Jammu News

    सरसा के गांव पंजुआना में वृक्ष से लटका मिला शव! सुसाइड नोट लिख 4 लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here