हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home खेल राष्ट्रीय चैं...

    राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छाए सरसा के खिलाड़ी, जीते 9 पदक

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब ड्रेग्न बोट एसोसिएशन व ब्रह्म स्पोटर्स द्वारा चंडीगढ़ में 10वीं सीनियर नेशनल ड्रैग्न बोट रेसिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सरसा के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा सहित 18 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की टीम ने 8 स्वर्ण व 1 रज पदक हासिल करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा सरकार में चीफ सैक्टरी संजीव कौशल द्वारा चैंपिनशिप का उद्घाटन किया गया, जबकि भारतीय ड्रेग्न बोट फैडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार वी शर्मा द्वारा इसका समापन किया गया।

    यह भी पढ़ें:–डेप्थ मुहिम ने मचाया तहलका: मोखरा के ग्रामीण हुए एकजुट, शराब ठेके पर जड़ा ताला

    विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा का नेतृत्व करते हुए शीतल कंबोज ने पांच मेडल, जबकि रविंद्र माहर, मनप्रीत, जगदीश कुमार व गुरशरण कंबोज ने एक-एक पदक हासिल किया। बसंत मिरोक व कोषाध्यक्ष महेंद्र कंबोज ने बताया कि विजेता खिलाडी शीतल कंबोज व गुरशरण के रानियां पहुंचने पर 19 दिसंबर को रानियां में भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here