हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अधजला शव मिलन...

    अधजला शव मिलने से सनसनी, कुत्तों ने नोचा शव!

    Delhi News
    Delhi Crime

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। कालवाड़ थाना (Kalwad Police) इलाके में शुक्रवार सुबह अधजली हालत में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि शव को कुत्तों द्वारा जगह.जगह से नोच खाया। लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की हत्या कहीं ओर की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। साथ ही युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया दिया गया है और मृतक युवती की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है। Jaipur News

    फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री टीम की मदद से सबूत जुटाए

    थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित चम्पापुरा रोड पर एक युवती की अधजली हालत में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) टीम की मदद से सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका की उम्र करीब 25 साल हैएजिसे किसी दूसरी जगह पर मारा गया है और हत्या के बाद किसी वाहन से शव को सड़क किनारे बने खंडहर कमरे के पीछे फेंका गया है। Jaipur News

    आरोपी ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को आग लगा दी और फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा। इसके अलावा जली हुई लाश के पास बोरी के भी जले हुए टुकड़े मिले हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। साथ ही जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और जयपुर ग्रामीण के सभी थानों में भी सूचना दी गई है और लापता युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways:किसान आंदोलन के कारण ये ट्रेन रहेगी रद्द, कहीं ये आपकी ट्रेन तो नहीं!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here