हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नलकूप की होदी...

    नलकूप की होदी में पड़ा मिला युवक का शव, सनसनी

    Kairana News
    Kairana News : नलकूप की होदी में पड़ा मिला युवक का शव, सनसनी

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, क्षेत्र के गांव जहानपुरा का मामला | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव जहानपुरा में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नलकूप की होदी में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी सारिक (26) पुत्र महमूद विगत रविवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था। बाद में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर कैराना मार्ग पर स्थित एक किसान के नलकूप की होदी में पड़ा मिला। Kairana News

    राहगीरों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तथा युवक के शव को घर ले आये। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर हलका दारोगा शाह आलम पुलिस टीम के साथ में गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने युवक के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में एक बार फिर कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Kairana News

    युवक के शव को गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक युवक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नही हुआ। उधर, हलका दारोगा का कहना है कि मामले की सूचना पर वह गांव में गए थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है: भाकियू 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here