हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    ISSF World Cup 2025: शूटिंग विश्व कप में सनसनीखेज सिफ्ट ने साधा कमाल का निशाना, सीधा सोने पर किया वॉर

    ISSF World Cup 2025
    ISSF World Cup 2025: शूटिंग विश्व कप में सनसनीखेज सिफ्ट ने साधा कमाल का निशाना, सीधा सोने पर किया वॉर

    सिफ्ट कौर समरा ने राइफल 3पी में दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

    ISSF World Cup 2025: नई दिल्ली। भारत की निशानेबाज सिफ्ट कौर समरा ने ISSF वर्ल्ड कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन (3P) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह न केवल उनका पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है, बल्कि इस टूर्नामेंट में भारत का भी पहला गोल्ड मेडल है। ISSF World Cup 2025

    अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित प्रतियोगिता में सिफ्ट ने शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की। पहले नीलिंग पोजिशन के बाद वह जर्मनी की अनीता मैंगोल्ड से 7.2 अंक पीछे थीं। लेकिन जैसे ही प्रोन और स्टैंडिंग राउंड शुरू हुए, सिफ्ट का आत्मविश्वास लौट आया और उन्होंने अंतिम राउंड में बाज़ी पलटते हुए कुल 458.6 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। अनीता को रजत पदक मिला जबकि कजाकिस्तान की एरिना अल्तुखोवा ने कांस्य पदक जीता। Shooting World Cup 2025

    क्वालिफिकेशन में भी नंबर वन | ISSF World Cup 2025

    प्रतियोगिता में सिफ्ट ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी 590 अंक बनाकर शीर्ष स्थान से फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौर में उन्होंने ओलंपिक चैंपियन और कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

    भारत का प्रदर्शन

    टूर्नामेंट के पहले दिन भारत कोई पदक नहीं जीत सका था, लेकिन दूसरे दिन चैन सिंह ने पुरुषों की 3P स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर खाता खोला और सिफ्ट के स्वर्ण पदक ने भारत को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। चीन एक स्वर्ण और एक रजत के साथ शीर्ष पर है।

    स्कीट स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी

    महिलाओं की स्कीट में रायजा ढिल्लों 94 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई हैं, जिससे उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है। गनेमत सेखों 92 अंकों के साथ 11वें और दर्शना राठौर 89 अंकों के साथ 18वें स्थान पर हैं। पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में भावतेग गिल 94, अनंत जीत सिंह नरुका 93 और गुरजोत खंगुरा 91 अंकों के साथ अंतिम राउंड में चुनौती पेश करेंगे।

    आगामी मुकाबले | ISSF World Cup 2025

    शनिवार को वर्ल्ड कप के तीन अहम फाइनल होंगे: