हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home कारोबार सेंसेक्स 415 ...

    सेंसेक्स 415 अंकों की तेजी के साथ खुला

    Sensex

    सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर

    • सोमवार को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया

    मुंबई (एजेंसी)। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और आम बजट में इंफ्रा के लिए किए गए उपाय से उत्साहित निवेशकों की लिवाली जारी रहने के बल पर सोमवार को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स अब तक के रिकॉर्ड स्तर 51409.36 अंक पर और एनएससी का निफ्टी 15119.25 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

    बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 415 अंकों की तेजी के साथ 51146.67 अंक पर खुला और शुरूआती कारोबार में ही यह लिवाली के बल पर 5149.36 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया अभी यह 1.21 प्रतिशत अर्थात 613.73 अंक बढ़कर 51345.36 अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 130 अंकों की बढ़त के साथ 15064.30 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह अब तक के रिकॉर्ड स्तर 15119.25 अंक पर पहुंच गया। अभी यह 176.30 अंकों की तेजी के साथ 15100 अंक पर कारोबार कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।