हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Jamshedpur Fl...

    Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में बस्तियां डूबी, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Jamshedpur News
    Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में बस्तियां डूबी, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Jamshedpur Flood: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर नगर में पिछले दो दिनों से मूसलधार वर्षा के कारण बाढ़ जैसे गंभीर हालात उत्पन्न हो गए हैं। निरंतर हो रही बारिश से सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। Jamshedpur News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कदमा, बागबेड़ा, जुगसलाई, सोनारी, मानगो और बिष्टुपुर जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर जलस्तर कमर तक पहुंच चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया है।

    शनिवार रात्रि तक एनडीआरएफ, टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से राहत कार्य चलाया गया। ग्रीन पार्क, गणेश वाटिका, आस्था विजय फ्लैट, शास्त्री नगर, रिवर व्यू कॉलोनी, गरीब नवाज कॉलोनी तथा शिवनगर जैसे आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

    गोताखोरों की सहायता से अनेक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

    मानगो की पुरुलिया रोड तथा कपाली लिंक रोड पर जल का बहाव दो फीट तक पहुंचने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। कई दुकानें, गोदाम और घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। टाटा स्टील के गोताखोरों की सहायता से अनेक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    प्रशासन ने प्रभावितों के लिए अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए हैं। बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब चांडिल डैम के आठ गेट खोल दिए गए। इनमें से चार गेट 1.5 मीटर तथा चार 0.5 मीटर तक खोले गए, जिससे 762.39 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इसी प्रकार डिमना डैम का एक फाटक तथा गालूडीह बराज के सभी 13 गेट खोल दिए गए, जिससे 8218.76 क्यूमेक्स जल का प्रवाह हुआ।

    इन कारणों से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। रविवार को वर्षा में थोड़ी कमी आने से स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। Jamshedpur News

    Mansa Devi Mandir stampede: मनसा देवी मंदिर हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख