हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    मैक्सिको में घर में लगी आग में सात बच्चों की मौत

    Fire

    मैक्सिकाे सिटी, 29 दिसंबर (Varta)

    मैक्सिको के घनी आबादी वाले इजतापालापा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक घर में लगी आग में सात बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह आग बुइनाविस्ता क्षेत्र में लगी और इसकी चपेट में आकर सात बच्चों की माैत हो गई। इनकी उम्र दो से 13 वर्ष के बीच है। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त उनके माता पिता घर पर नहीं थे। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंच गई थी लेकिन किसी भी बच्चे को भीतर से नहीं निकाला जा सका था।

    स्थानीय टेलीविजन चैनल के मुुताबिक ठंड से बचने के लिए इनके माता पिता ने भीतर कोई उपकरण लगा था और संभवत: उसमे शार्ट सार्किट की वजह से आग लगी हो। गौरतलब है कि इन दिनों मैक्सिको में जोरदार ठंड पड रही है और लोग अक्सर गैस अथवा किसी उपकरण की मदद से कमरों को गर्म रखने का प्रयास करते हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।