हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पोकरण में आज ...

    पोकरण में आज सात कोरोना पोजिटिव मिले

    Coronavirus

    जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण में मंगलवार सुबह सात और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। सूत्रों ने आज बताया कि ये सभी पोजिटिव दिल्ली से आये व्यक्ति के सम्पर्क में आये थे। उधर 19 मार्च को उक्त पोजिटिव व्यक्ति के साथ घूमने वाले इन चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पोजिटिव आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बताया जाता है कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इनके साथ घर घर घूमे थे, ऐसे में आने वाले दिनों में पोकरण में कोरोना पोजिटिव का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

    सूत्रों ने बताया कि सात और नए पॉजिटिव रोगियों को मिलाकर पिछले 24 घंटों में पोकरण में कुल आठ कोरीना पॉजिटिव हो चुके हैं। इन सातों पॉजिटिव को जोधपुर भेजा जा रहा है। इसके अलावा जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में ईरान से लाए गए भारतीय नागरिकों में एक और नागरिक की रिपोर्ट कल रात पोजिटिव आई है। इसको मिलाकर जैसलमेर में अब तक 18 भारतीय नागरिक पोजिटिव हो चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।